ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिलने पर सेवा से बर्खास्त सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल की याचिका खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर स्थित थर्मल पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किए गए सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल की बर्खास्तगी को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। 2021 में कॉन्स्टेबल बर्खास्त हुआ था। बकौल कोर्ट, याचिकाकर्ता द्वारा लापरवाही का यह अकेला मामला नहीं था, वह पहले भी लापरवाही करते पाया गया था।