ड्यूटी के वक्त हार्ट अटैक आने से पंजाब में एसपी की हुई मौत, 3 माह बाद होने वाले थे रिटायर
फरीदकोट (पंजाब) के एसपी अनिल कुमार का बुधवार को 57 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके सहकर्मी ने बताया कि वह अपने ऑफिस में थे जब उन्होंने सीने में बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनिल 3 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।