ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा देगी पंजाब सरकार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ का मुआवज़ा मिलेगा। बकौल सीएमओ, मुख्यमंत्री ने पुलिस वेलफेयर फंड भी ₹10 करोड़ से बढ़ाकर ₹15 करोड़ कर दिया। इससे पहले, पंजाब सरकार ने 1-जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी।