ड्रंक ऐंड ड्राइव केस में पकड़े गए शख्स ने हैदराबाद में पुलिस के सामने उतारे कपड़े
हैदराबाद में शुक्रवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पकड़े गए एक शख्स ने पुलिस के सामने कथित तौर पर कपड़े उतारे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी शख्स ने पहले चेकिंग से बचने की कोशिश की और पकड़े जाने पर पुलिस से बहस करने लगा। शख्स का आरोप था कि पुलिस ने उससे दुर्व्यवहार किया था जिसके बाद उसने कपड़े उतारे।