ड्रग्स केस में अकाली दल के नेता मजीठिया को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने दी ज़मानत
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स केस में ज़मानत दे दी। दरअसल, जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव और सुरेश्वर ठाकुर की खंडपीठ ने 29-जुलाई को मजीठिया की ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। गौरतलब है कि मजीठिया दिसंबर 2021 के ड्रग्स केस में पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं।