ड्रग्स तस्करी के आरोप में यूएई में पकड़ी गईं ऐक्ट्रेस क्रिसेन परेरा रिहाई के 3 माह बाद लौटीं भारत
ऐक्ट्रेस क्रिसेन परेरा यूएई की जेल से रिहा होने के करीब 3 माह बाद भारत लौट आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह परिजनों के गले लगकर रोती दिख रही हैं। गौरतलब है, क्रिसेन को यूएई में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था और वह अप्रैल में करीब 1 माह तक जेल में थीं।