ड्रग्स सप्लायर से ₹10 लाख की रिश्वत लेने को लेकर पंजाब में डीएसपी गिरफ्तार
फरीदकोट (पंजाब) में ड्रग्स सप्लायर पिशोरा सिंह से एफआईआर में उसका नाम शामिल न करने के लिए ₹10 लाख की रिश्वत लेने को लेकर डीएसपी लखवीर सिंह की गिरफ्तारी हुई है। डीएसपी ने घूस की राशि अपने रिश्तेदार के पास रखवाई थी जिसके घर से ₹9.97 लाख बरामद हुए हैं। पिशोरा को पुलिस ने 250-ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था।