ड्रग्स से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को नहीं दफनाने देंगे: असम की एक कब्रिस्तान समिति
'एएनआई' के मुताबिक, मोरीगांव (असम) की एक कब्रिस्तान समिति ने कहा है कि ड्रग्स से जान गंवाने वाले या ड्रग्स की तस्करी में शामिल लोगों के शवों को कब्रिस्तान में नहीं दफनाने दिया जाएगा। समिति ने कहा कि इलाके के कई बच्चे ड्रग्स के आदी हो गए हैं और ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के लिए यह कदम उठाया गया है।