ड्रामा स्कूल के डीन केरल में छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार
त्रिशूर (केरल) में स्कूल ऑफ ड्रामा ऐंड फाइन आर्ट्स के डीन एस. सुनील कुमार को अपने घर में एक छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के बाद मामला सामने आया था। इसके बाद छात्रों ने संस्थान में विरोध प्रदर्शन कर कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।