ड्राय आइस खाने से 5 लोगों के मुंह से खून आने के बाद गुरुग्राम के कैफे का मैनेजर हुआ गिरफ्तार
गुरुग्राम (हरियाणा) के एक कैफे में माउथ फ्रेशनर की जगह दी गई ड्राय आइस खाने से 5 लोगों के मुंह से खून आने के बाद पुलिस ने कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं, अस्पताल में भर्ती पीड़ितों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।