ड्रेसिंग रूम में गंभीर से लड़ाई हुई थी, ना लड़ता तो मेरा बैंक बैलेंस ज़्यादा होता: मनोज तिवारी
हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मनोज तिवारी ने बताया है कि 2013 में केकेआर के ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर के साथ
उनकी बड़ी लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा, "अगर मैं नहीं लड़ता तो शायद केकेआर के लिए 2-3 साल और खेलता। इससे कॉन्ट्रैक्ट के तहत मुझे मिलने वाली राशि बढ़ती और मेरा बैंक बैलेंस ज़्यादा होता।"