ड्रेसिंग रूम में गुस्से में कुर्सी पर हाथ मारते दिखे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में गुस्से में कुर्सी पर हाथ मारते दिख रहे हैं। कोहली मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच में एलएसजी ने आरसीबी को 28 रनों से हराया।