ड्रेसिंग रूम में जब हम पहली बार मिले थे तब प्रैंक के कारण आपने मेरे पैर छुए थेे: कोहली से सचिन
विराट कोहली द्वारा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़े जाने के बाद तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी। तेंदुलकर ने लिखा, "भारतीय ड्रेसिंग रूम में जब पहली बार मैं आपसे मिला तब प्रैंक के कारण आपने मेरे पैर छुए थे। मैं अपनी हंसी नहीं रोक सका था। लेकिन जल्द ही आपने अपनी प्रतिभा और जुनून से मेरा दिल छू लिया।"