ड्रेसिंग रूम में सोते ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन की तस्वीर हुई वायरल

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए अपनी बारी से पहले ड्रेसिंग रूम में सोते हुए ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन की तस्वीर वायरल हो गई है। चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर डेविड वॉर्नर के आउट होने के समय लबुशेन झपकी ले रहे थे। इसके बाद वह जगे और बल्लेबाज़ी के लिए आए।

Load More