ड्रोन थर्मल इमेजिंग ने थाईलैंड में कैद की कछुओं द्वारा अंडे देने की प्रक्रिया; तस्वीरें हुईं जारी
थाईलैंड के मरीन कंज़र्वेशन अधिकारियों ने दुनिया में कछुए की सबसे बड़ी प्रजाति 'लेदरबैक समुद्री कछुआ' की फुटेज कैद करने के लिए ड्रोन पर लगे थर्मल इमेजिंग उपकरण का इस्तेमाल किया। विलुप्ति के खतरे का सामना कर रहे ये कछुए समुद्री तट पर अंडे देने के लिए आए थे और अगले 55-60 दिनों में इन अंडों से कछुए बाहर आएंगे।