ड्रोन द्वारा अवैध हथियारों की सीमा पार से आपूर्ति भारत के लिए गंभीर चुनौती है: कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि भारत सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए अवैध हथियारों की आपूर्ति की 'गंभीर चुनौती' का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उन क्षेत्रों को नियंत्रित करने वाले अधिकारियों के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं है। बकौल कंबोज, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसकी निंदा करनी चाहिए।