ड्रोन ने बनाया एवरेस्ट पर्वत का वीडियो, ट्विटर यूज़र्स ने बताया 'अद्भुत'
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट का एक ड्रोन फुटेज ट्विटर पर शेयर किया है। टेक कंपनी डीजेआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कुछ पर्वतारोही भी दिख रहे हैं। कुछ ट्विटर यूज़र्स ने इसे 'अद्भुत अत्यंत सुंदर' बताया जबकि कुछ ने कमेंट में इसे 'मनमोहक' और 'बेहतरीन' नज़ारा कहा।