ड्रोन्स से हमला कर यूक्रेन ने रूस के ₹538 करोड़ के जहाज़ को डुबोया, वीडियो किया जारी
यूक्रेनी सरकार ने बताया है कि 4-5 मार्च की रात यूक्रेन के ड्रोन्स ने रूसी गश्ती जहाज़ 'सर्गेई कोटव' को हमला कर डुबो दिया। जहाज़ की कीमत करीब ₹538 करोड़ बताई जा रही है और यह रूस के काला सागर समुद्री बेड़े का हिस्सा था। यूक्रेन ने जहाज़ पर हमला किए जाने के पल का वीडियो जारी किया है।