ढाई साल बाद घर लौटी बेटी, पिता-भाभी पर तान दी पिस्तौल; यूपी का वीडियो आया सामने
गाजियाबाद (यूपी) के साहिबाबाद में कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी और घर से निकलती लड़की का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, फिर युवती वहां से चली गई। लड़की घर छोड़ने के ढाई साल बाद वहां लौटी थी।