ढाई साल बाद जागा चोर का ज़मीर! मंदिर से चुराया सामान लौटाकर मांगी मांगते हुए दान किए ₹2000
झालावाड (राजस्थान) में एक चोर ने मंदिर से ढ़ाई साल पहले चुराया हुआ चांदी का छत्र व 3 मुकुट समेत अन्य सामान लौटा दिया है। चोर ने मंदिर के बाहर सामान से भरी थैली के साथ एक नोट भी छोड़ा। नोट में उसने लिखा, "शराब के नशे में बड़ी गलती हो गई...गलती सुधारने के लिए ₹2,000 भेंट कर रहे हैं।"