टी20 मैच के दौरान बांग्लादेश के तमीम इकबाल को आया बड़ा हार्ट अटैक, लाइफ सपोर्ट पर रखे गए
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार को ढाका प्रीमियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के मैच के दौरान बड़ा हार्ट अटैक आया जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, "यह हमारे लिए मुश्किल समय है...मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।"