ढंग का काम नहीं मिल रहा था: ऐक्टिंग से ब्रेक लेने पर 'गुल्लक' फेम सुनीता रजवार
वेब सीरीज़ 'गुल्लक' फेम ऐक्ट्रेस सुनीता रजवार ने ऐक्टिंग से ब्रेक लेेने को लेकर कहा है कि उन्हें ढंग का काम नहीं मिल रहा था। सुनीता ने कहा, "घरेलू सहायिका के रोल में टाइपकास्ट किया जाता था जिसके चलते ब्रेक लिया था। खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि ब्रेक लिया और लोग अब मेरे अलग-अलग किरदार की सराहना करते हैं।"