ढाबे का टेंपो ट्रक चुरा रहे शख्स ने रिवर्स करते हुए गायक अल्फाज़ को मारी थी टक्कर: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मोहाली (पंजाब) में एक ढाबे के बाहर खड़े पंजाबी गायक अल्फाज़ को रिवर्स आ रहे टेंपो ट्रक ने टक्कर मारी थी। बकौल पुलिस, ढाबे के मालिक के साथ रुपयों को लेकर विवाद के बाद पूर्व कर्मचारी ने ढाबे का टेंपो ट्रक चुराने की कोशिश की और वाहन के पीछे खड़े अल्फाज़ को नहीं देख पाया।

Load More