तांत्रिक क्रिया के लिए दिल्ली में युवक ने की अधेड़ की हत्या, आंखों में मिले गेहूं-जौ के दाने
पालम (दिल्ली) में बीते दिनों एक 55-वर्षीय अधेड़ की हत्या के आरोपी 27-वर्षीय युवक को एटा (यूपी) से गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उसने तांत्रिक क्रिया के लिए चापड़ से गला काटकर अधेड़ की हत्या की व पोस्टमॉर्टम में मृतक की आंखों में गेहूं, जौ और राई के दाने मिले। बकौल आरोपी, वह 'विशेष सिद्धि' प्राप्त करना चाहता था।