ताइवान की कई विवि की परीक्षाओं में ले जा सकते हैं 'पर्ची'; छात्र का वीडियो वायरल
ताइवान में एक भारतीय छात्र ने दावा किया है कि वहां के कई विश्वविद्यालयों में छात्रों को परीक्षा के दौरान एक पन्ने का 'चीट नोट' (पर्ची) ले जाने की अनुमति होती है। छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसपर 3 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "मैं होती तो फर्स्ट आती।"