ताइवान में तूफान के बीच युवक हवा में उछलकर खंभे पर अटका, वीडियो हुआ वायरल
तूफान 'चांपी' ने उत्तरी ताइवान में भारी तबाही मचाई है। ग्रेटर ताइपे में हवा की रफ्तार 110-130 किमी/घंटा के बीच दर्ज की गई जबकि तटीय इलाकों में यह रफ्तार 227 किमी/घंटा तक पहुंच गई। तूफान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक हवा के कारण उछलकर गिर पड़ा और उसने बचने के लिए खंभा पकड़ लिया।