ताइवान में लगे भारत विरोधी पोस्टर, तिरंगे पर दिखा '🚫'; ताइवान सरकार ने दी प्रतिक्रिया
ताइवान के स्थानीय चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भारत विरोधी पोस्टर लगाया है जिसमें पगड़ी पहने एक सिख व्यक्ति और तिरंगे पर 'नो' का चिह्न '🚫' लगा हुआ है। पोस्टर में लिखा है, "भारत से आने वाले प्रवासी मजदूरों का विरोध किया जाए...वे अपराधी होते हैं।" ताइवान सरकार ने कहा, "इस तरह की पक्षपातपूर्ण टिप्पणियां हमारा पक्ष नहीं हैं।"