तुकाराम मुंडे अगर श्रम विभाग में आए तो क्या होगा? इंफ्लुएंसर ने बताया
इंफ्लुएंसर-कॉमेडियन अनमोल गर्ग ने मज़ाकिया अंदाज़ में बताया है कि फूड सेफ्टी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंडे अगर श्रम विभाग में आए तो क्या होगा। उन्होंने कहा, "90% कॉर्पोरेट कंपनियां बंद हो जाएंगी। किचन में कॉकरोच के चलते रेस्टोरेंट बंद हुए...केबिन में टॉक्सिक मैनेजर के चलते कंपनियां सील होंगी।"