तुकाराम मुंढे को मिली नई ज़िम्मेदारी, MPSC में सुधार के लिए बनी कमिटी के सचिव बने
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) में पेपर लीक समेत भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक कमिटी बनाई है। महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंढे इसके सचिव होंगे। इस कमिटी के अध्यक्ष पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। कमिटी के अन्य सदस्यों में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम और पूर्व IAS अधिकारी गणेश पाटिल शामिल हैं।