ताकतवर देश के डिप्टी पीएम मेरे पीछे पड़े हैं, उनकी बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि दुनिया के एक ताकतवर देश के उप-प्रधानमंत्री की बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "वह (उप-प्रधानमंत्री) मेरे पीछे पड़ गए हैं।" भारत के ब्रैंड्स से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि टाटा या महिंद्रा ही भारत के इकलौते ब्रैंड हैं।