तंग गलियां और बंद दरवाज़ा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में कैसे हुई 9 की मौत
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बुधवार तड़के जिस होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशियों की मौत हुई, वहां बहुत ही संकरी गलियां और रास्ते थे जिसके कारण लोग तुरंत बाहर की ओर नहीं भाग सके। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने के समय होटल में ठहरे ज़्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे और होटल का एग्ज़िट गेट बंद था।