तेज़ी के साथ खुला शेयर बाज़ार, 972 अंक चढ़ा सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 972 अंक चढ़कर 79,354.02 के स्तर और एनएसई का निफ्टी करीब 300 अंक चढ़कर 24,289.40 पर खुला। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1,000 अंक से अधिक की तेज़ी देखी गई थी लेकिन यह दिन के हाई से 1200 अंक से अधिक टूटकर 78,593.07 अंक पर बंद हुआ था।