हाल में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,000/10 ग्राम पहुंच गई लेकिन 'पेस 360' के प्रमुख वैश्विक रणनीतिककार अमित गोयल ने बताया कि सोने के दाम में 6-10 महीनों के भीतर मीडियम टर्म करेक्शन आ सकता है। बकौल गोयल, इस अवधि में सोने का दाम ₹75,000-₹79,000/10 ग्राम तक पहुंच सकता है और 2028-29 तक सोना ₹1,38,000/10 ग्राम हो सकता है।