तेज़ी से फैल रहा है इंसानों को अंदर से खा कर खोखला बना देने वाला फंगस: स्टडी
प्रीप्रिंट प्लैटफॉर्म रिसर्च स्क्वॉयर में छपे अध्ययन के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2100 तक एस्पिज़ेलस नामक फंगस बहुत तेज़ी से बढ़ सकता है जिससे एशिया और यूरोप में विशेषकर लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। यह फंगस इंसानों को अंदर से खाकर खोखला बना सकता है। इस फंगस से हर साल लाखों मौतें हो जाती हैं।