तेज़ी से बढ़ रहा है भारतीय शेयर बाज़ार, चीन का हाल बुरा है: मार्क मैथ्यूज़
जूलियस बेयर के एशिया रिसर्च हेड मार्क मैथ्यूज़ के अनुसार, भारत आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है। बकौल मैथ्यूज़, चीन का आर्थिक प्रदर्शन ठीक नहीं है और उसके शेयर बाज़ार का हाल बुरा है। उन्होंने कहा, "भारत हमारा पसंदीदा एशियाई बाज़ार है...यह 5 साल में अमेरिका से...बेहतर प्रदर्शन करेगा।"