तेज़ी से वज़न घटाने में मदद कर सकती हैं ये छोटी-छोटी आदतें
रोज़मर्रा की आदतों में थोड़ा सुधार करने से वज़न कम करने में मदद मिल सकती है। हेल्थलाइन के मुताबिक, दिन की शुरुआत प्रोटीन (अंडा, दही, दूध, पनीर, दाल आदि) से करें, खाने से पहले पानी पिएं, सीढ़ियां चढ़ना/थोड़ी स्ट्रेचिंग, फल/ड्राई फ्रूट्स/पौष्टिक स्नैक्स खाएं, खाना धीरे-धीरे खाएं और खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलें।