तेज़ आवाज़ में बज रहे डीजे के संपर्क में आने के बाद शख्स को हुआ ब्रेन हेमरेज
छत्तीसगढ़ में हाल ही में तेज़ आवाज़ में बज रहे डीजे के संपर्क में आने के बाद 40-वर्षीय शख्स को ब्रेन हेमरेज हो गया। एक डॉक्टर ने बताया कि मरीज़ को बीपी या कोई अन्य बीमारी नहीं थी। डॉक्टर ने कहा, "हर किसी के सिर के पीछे ओसीसीपिटल रीजन मज़बूत नहीं होता…इसलिए तेज़ आवाज़ से ब्रेन हेमरेज हो सकता है।"