तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक बजाने को लेकर रैपर बादशाह की गाड़ियों का काटा गया चालान
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रैपर बादशाह के काफिले की गाड़ियों का करीब ₹15,000 का चालान काटा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा, ''लापरवाही से गाड़ी चलाने, गाड़ी में तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक बजाने...और रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने के लिए चालान काटा गया है।" बादशाह सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे और उसी दौरान यह वाकया हुआ।