तेज़ गेंदबाज़ वरुण ऐरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय पेसर वरुण ऐरन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "20-वर्षों से मैंने तेज़ गेंदबाज़ी को जिया है। यह सफर ईश्वर, परिवार-दोस्त, टीम के साथी, कोच और प्रशंसकों के बिना संभव नहीं था।" उन्होंने 2010-11 विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में 153 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थीं।