तेज़ बुखार से पीड़ित बच्चा शिवराज से मिलने कार्यक्रम में पहुंचा, उन्होंने लगाया गले

विदिशा (एमपी) में आयोजित 'लखपति दीदी सम्मेलन' में केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए तेज़ बुखार से पीड़ित एक बच्चा पहुंच गया जिसे चौहान ने गले से लगा लिया। इसका वीडियो शेयर कर चौहान ने लिखा, "भांजे को बुखार था पर मामा से मिलने चला आया।...ऐसे निश्चल प्रेम के आगे मैं नतमस्तक हूं।"

Load More