तेज़ रफ्तार SUV की टक्कर से पलट गई कैब, गुरुग्राम का खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद

गुरुग्राम (हरियाणा) में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर तेज़ रफ्तार एसयूवी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसका वीडियो सामने आया है। एसयूवी की टक्कर से एक कैब पलट गई जिसमें ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के ज़िम्मेदार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज़ की जांच की जा रही है।

Load More