तेज़ रफ्तार कार ने नोएडा की सोसायटी में मचाया कहर, बेसमेंट पार्किंग में मां-बेटी को रौंदा
नोएडा में महागुन मिराविला सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग में तेज़ रफ्तार कार ने महिला और उसकी 5-वर्षीय बेटी को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला और बच्ची 10-मीटर तक घिसट गई और हादसे में उसकी बड़ी बेटी व पति बाल-बाल बच गए। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जबकि महिला को फ्रैक्चर व सिर-कंधे में गंभीर चोट आई है।