ताजिकिस्तान में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल हुआ पास

ताजिकिस्तान की संसद में उच्च सदन ने गुरुवार को एक विधेयक पारित किया जिसमें हिजाब और अन्य 'विदेशी कपड़ों' पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधेयक में कहा गया है कि ईद-उल-फितर और ईद-उल-अज़हा के दौरान बच्चों से जुड़ी 'ईदगर्दक' नामक प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। ताजिकिस्तान में पहले से ही हिजाब पर अनौपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है।

Load More