तेज प्रताप का तलाक हो तो परिवार की संपत्ति न जाए इसलिए लालू ने उन्हें परिवार से निकाला: मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार से निकालने का नाटक किया है ताकि बेटे का तलाक होने पर परिवार की नामी-बेनामी संपत्ति बचाई जा सके। गौरतलब है, तेज ने हाल ही में एक महिला संग 12-साल से रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया जबकि उनका तलाक नहीं हुआ है।