तेज प्रताप ने कबूला अनुष्का संग अपना रिश्ता, पहले कहा था- अकाउंट हैक हुआ, तस्वीरें एडिट की गईं
'इंडिया टीवी' के साथ बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया है। उन्होंने कहा, "अनुष्का के साथ वाली तस्वीर मैंने ही पोस्ट की थी...प्यार किया कोई गलती नहीं की।" दरअसल, पहले उन्होंने इस पोस्ट को लेकर कहा था कि उनके सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक कर एडिट तस्वीरें शेयर की गई हैं।