तेज प्रताप ने लालू की फोटो शेयर कर लिखा- अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नज़दीक होगी
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर 'X' पर शेयर करते हुए लिखा है, "अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नज़दीक होगी।" तस्वीर में तेज प्रताप पिता लालू यादव की तस्वीर के नीचे हाथ फैलाए खड़े हुए और उन्हें निहारते हुए नज़र आ रहे हैं।