तेज प्रताप यादव आसमान में भरेंगे उड़ान! कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए पास किया इंटरव्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को वाणिज्य विमान चालक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है। उन्होंने 2023-24 में प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू दिया था जिसमें वह पास हो गए हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद वह कमर्शियल विमान उड़ाने के काबिल होंगे।