तेज प्रताप यादव का कोई अस्तित्व नहीं है: बिहार के आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल
बिहार के आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा है कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा, "तेज प्रताप को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला गया है...जो हमारी पार्टी में नहीं है...उसके बारे में क्या कह सकते हैं?" बकौल मंडल, तेजस्वी यादव के सामने आरजेडी में किसी की कोई औकात नहीं है।