सरकार ने आगरा (यूपी) के ताज महल परिसर में ऐंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। एसीपी (ताज सुरक्षा) सैय्यद अरीब अहमद ने कहा, "इस सिस्टम की रेंज 7-8 किलोमीटर होगी लेकिन यह मुख्य रूप से मुख्य गुंबद से 200 मीटर के दायरे में ही प्रभावी होगी...यह इस दायरे में आने वाले ड्रोन के सिग्नल को ऑटोमैटिकली जाम कर देगा।"