ताज होटल के सामने एक नंबर वाली 2 कार का केस सुलझा, लोन से बचने के लिए हुआ था फर्ज़ीवाड़ा
मुंबई में ताज होटल के गेट के सामने एक ही नंबर प्लेट की 2 गाड़ियां मिलने के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि आरोपी ने लोन से बचने के लिए नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल किया। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है, दोनों गाड़ियों का मॉडल भी एक ही था।